फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप देखते समय कुएं में गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के जैनापुर गुवापाकड़ गांव में गुरुवार को घर के सामने स्थित पानी से भरे कुएं में सांप देख रही महिला अचानक कुएं में गिर पड़ी। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनापुर गुवापाकड़ गांव निवासी रामआसरे की पुत्री गीता (35) सुबह घर के सामने स्थित पानी से भरे कुएं में सांप देख रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच अचानक वह कुएं में गिर पड़ी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी गांव पहुंच गई। कुएं में सांप होने के चलते उसके अंदर उतरने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा था।
हालांकि बाद में किसी तरह महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। उसे सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। गीता का विवाह जौनपुर जनपद में हुआ था, जहां महिला को एक पुत्र भी पैदा हुआ। इसके कुछ ही दिन बाद पति की मौत हो गई। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ मायके में पिता के साथ रहने लगी। गुरुवार को हुई घटना के बाद उसका चार वर्षीय पुत्र अनाथ हो गया। पहले पिता और अब मां का साया उसके सिर से हट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें