फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में महिला की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के नारायणपुर गुन्नू पुरवा में भूमि को लेकर हुए विवाद में धक्कामुक्की के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के नारायणपुर गुन्नू पुरवा निवासी त्रिभुवन ने एक व्यक्ति से भूमि का बैनामा कराया था। उसी भूमि पर एक व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर रखा है। सोमवार को विपक्षी उक्त भूमि पर बोआई कर रहा था। इस पर पीड़ित की पत्नी कुसुम ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। तभी महिला और विपक्षी के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच विपक्षी ने महिला को जोर से धक्का दे दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
पति ने थाने में तहरीर देकर विपक्षियों के विरुद्घ केस दर्ज करने की मांग की है। त्रिभुवन का आरोप है कि भूमि को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है। उसकी ओर से इस बाबत थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें