फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात खराब देख रोका गया एनएच से भारी वाहनों का आवागमन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अहरिया स्थित इस तरह एनएच के ऊपर से बह रहा तमसा नदी का पानी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तमसा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न हुए हालात का जायजा लेने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन शुक्रवार को अकबरपुर नगर के भ्रमण पर निकले। उन्होंने अहरिया के निकट एनएच 232 का जायजा लिया। यहां नेशनल हाईवे पर बाढ़ का पानी चढ़ चुका है। इस पर डीएम ने एनएच से भारी वाहनों के आवागमन को रोकने का निर्देश दिया। इस पर नेशनल हाईवे 232 पर बाढ़ का पानी बढ़ जाने से इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन शुक्रवार को प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके बाद डीएम ने पंडा टोला, इंद्रलोक कॉलोनी, शहजादपुर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। साथ ही एसडीएम व ईओ अकबरपुर को निर्देशित किया कि जिन परिवारों का घर पानी की गिरफ्त में है, उन्हें मोहसिनपुर में बनकर तैयार आश्रय स्थल पर रखा जाए। कहा कि बाढ़ प्रभावित नागरिकों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन

तमसा नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से स्थिति बदतर होती जा रही है। ऐसे में जिला प्रशासन भी अब सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने अकबरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। डीएम ने लाव लश्कर के साथ टांडा रायबरेली एनएच का अहरिया के पास निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि सड़क क्षतिग्रस्त न हो, इसके लिए एनएच से कुछ दिन के लिए भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाए। कहा कि सड़क पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों को दूसरे मार्गों से गुजारा जाए। इसके बाद डीएम ने शहजादपुर पंडा टोला से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि पानी तमसा नदी पर बने पुल के ऊपर से बह रहा है।
डीएम ने इंद्रलोक कॉलोनी पहुंचकर यहां भी बाढ़ के हालात का जायजा लिया। इस दौरान नागरिकों ने बताया कि कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर व ईओ अकबरपुर को निर्देशित किया कि जिन व्यक्तियों के घरों में पानी घुस गया है, उन्हें मोहसिनपुर में बने आश्रय स्थल पर शिफ्ट किया जाए। एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम ने बताया कि अब तक 10 परिवारों को मोहसिनपुर आश्रय स्थल पर शिफ्ट किया जा चुका है। आगे भी परिवारों से वार्ता जा रही है, जिन भी परिवारों को मुश्किल होगी, तो उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें