फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 राइस मिलों को डिबार करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धान खरीद को लेकर क्रय केंद्रों से संबद्धता न करने वाली राइस मिलों पर अब कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। जिलाधिकारी ने शनिवार को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर संबद्धता नहीं की गई तो संबंधित 81 राइस मिलों को डिबार कर दिया जाएगा। साथ ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीते एक नवंबर से जिले के 62 क्रय केंद्रों पर धान खरीद का कार्य प्रारंभ हुआ था। धान की खरीद का कार्य शुरुआती दौर से ही गति नहीं पकड़ रहा था। इसका एक मुख्य कारण क्रय से राइस मिलों की संबद्धता न होना भी सामने आया था। यह संबद्धता 27 अक्तूबर तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक एक भी राइस मिल की संबद्धता नहीं हो सकी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 81 राइस मिल संचालित हैं।
इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने शनिवार को निर्देश जारी करते हुए कहा कि राइस मिलों की मनमानी क्षम्य नहीं है। कहा कि 24 घंटे के अंदर सभी राइस मिलें क्रय केंद्र से संबद्धता करा लें। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए डिबार कर दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी कार्य में रुचि न लेने, धान खरीद के कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत विभिन्न मामलों में कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें