फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जल्द शुरू होगा ग्राम न्यायालय, जज ने लिया जायजा

Thu, 30 Nov 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर में ग्राम न्यायालय का जायजा लेते न्यायाधीश।  -संवाद
विज्ञापन
स्थायी भवन के लिए भी देखी भूमि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ब्लाक परिसर जलालपुर में ग्राम न्यायालय की जल्द ही शुरूआत होगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट आशीष वर्मा ने यहां पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। कहा कि जल्द ही ग्राम न्यायालय का संचालन किया जाएगा।
मालूम हो कि जिले में प्रथम चरण में जलालपुर व आलापुर तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना का निर्णय हुआ है। जलालपुर ब्लाॅक के कृषि भवन के एक हिस्से को ग्राम न्यायालय के रूप में लगभग तैयार कर लिया गया है। इसे लेकर यहां वादकारियों के साथ साथ अधिवक्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

इस बीच बृहस्पतिवार को अपर जनपद न्यायाधीश आशीष ने यहां तैयार हुई कोर्ट, कार्यालय व विश्राम कक्ष का जायजा लिया। कहा कि न्यायालय का संचालन शुरू हो जाने से वादकारियों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें छोटे प्रकृति के वादों के लिए जिला मुख्यालय तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। बाद में उन्होंने ग्राम न्यायालय के स्थायी भवन निर्माण के लिए अशरफपुर भुआ गांव में प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कहा कि न्यायालय के पास अपना भवन होगा तो कार्यों व पत्रावलियों के सुरक्षित रख रखाव में ज्यादा आसानी होगी। इस मौके पर एसडीएम सुभाष सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार, सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य, कोर्ट निरीक्षक अमित वर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें