फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 34 लाख से ऊंची होंगी मुख्य मार्ग की पटरियां, रुकेंगे हादसे

Thu, 30 Nov 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर चौराहे से 400 मीटर की दूरी तक शुरू हुआ काम
विज्ञापन

इसके साथ ही मित्तूपुर रोड पर बन रहा नाला व इंटरलाॅकिंग मार्ग
50 हजार से अधिक की आबादी को सुचारु आवागमन का मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। करीब पांच वर्ष से नगरवासियों के लिए मुसीबत का सबब बने जमालपुर चौराह से रामगढ़ मुख्य मार्ग की दोनों तरफ की पटरियों के दिन बहुरने वाले हैं। करीब 34 लाख रुपये की लागत से दोनों तरफ की पटरियों को ऊंचा कर इंटरलाॅकिंग कराई जा रही है। इसके अलावा 20 लाख रुपये से करीब 120 मीटर एक अन्य मार्ग पर भी इंटरलाॅकिंग कराने का अंतिम चरण में हैं।
जलालपुर नगर में पांडेय कॉलोनी मोड़ से करीब 400 मीटर दूरी तक सड़क के दोनों तरफ की पटरियों के नीचे हो जाने के चलते आवागमन में लंबे समय से मुश्किल हो रही है। नगर क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ की पटरी करीब 400-400 मीटर दूरी तक हादसे का सबब बन गई। ऐसा इसलिए क्योंकि जब पिच मार्ग का नए सिरे से निर्माण हो रहा था तो इसे ऊंचा कर दिया गया। इसके चलते ही पटरियां काफी नीची हो गईं।
विज्ञापन

नगरवासी लंबे समय से पटरियों को ऊंचा कर इंटरलाॅकिंग कराने की मांग कर रहे थे। नगरवासियों के साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। नगर पालिका प्रशासन ने अब इन पटरियों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही पटरियों के ऊंचा हो जाने के बाद नगरवासियों को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
उधर नगर पालिका प्रशासन की तरफ से मित्तूपुर सड़क के किनारे करीब 120 मीटर लंबा नाला व इंटरलाॅकिंग कराने का काम भी करीब 20 लाख की लागत से तेजी से चल रहा है।


नागरिकों ने जतायी खुशी
लंबे समय से हादसे का सबब बनी पटरी को दुरुस्त करने का काम शुरू होने पर नागरिकों ने खुशी का इजहार किया है। स्थानीय मोहित कुमार, संजय जायसवाल व कवींद्र कुमार ने कहा कि पटरी नीची हो जाने से काफी दिक्कत हो रही थी। अक्सर यहां लोग हादसे का शिकार भी हो जाते थे। पटरी के ऊंचा हो जाने के बाद सुचारु आवागमन का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन



बेहतर की जा रहीं नागरिक सुविधाएं
नगर में तेजी से विकास का कार्य कराया जा रहा है। पटरी मरम्मत की मांग काफी दिनों से चल रही थी। इसका काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही कई अन्य मोहल्लों में बदहाल मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा।
-खुर्शीद जहां, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें