फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध प्रतिबंधित पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय पुलिस ने पिकअप पर लदे पांच वध प्रतिबंधित पशु को बरामद करने के साथ ही दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वाहक चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहा। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने बताया कि शुक्रवार भोर में गढ़वल बाजार में गश्त के दौरान जनपद की सीमा मखनहा के निकट एक वाहन आता दिखाई पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक उसे लेकर पदुमपुर रोड से अतरैठ की तरफ भागने लगा। मखनहा बार्डर पर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर की गयी घेराबंदी के बाद पुलिस ने पिकअप को रोककर दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि वाहन चालक भाग निकलने में सफल रहा।
पकड़े गए वाहन की जांच करने पर उसमें दो बैल व तीन गाय लदे मिले। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए। आरोपियों की पहचान बब्बर बंजारा निवासी मखनहा पकड़िया थाना अतरौलिया तथा व बदरुद्दीन बंजारा निवासी जमालपुर थाना घोसी जिला मऊ के तौर पर हुई। पूछताछ में आरोपियों ने पिकअप चालक का नाम करिया उर्फ डेगा निवासी पकड़िया थाना अतरौलिया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें