फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

विज्ञापन
अंबेडकरगनर में मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक बदमाश पर लूट के कुल 14 मुकदमे आजमगढ़ जनपद में दर्ज हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक शातिर बदमाश को गोली लग गई, जबकि उसका साथी पुलिस घेराबंदी में पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को पुलिस टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अहिरौली पुलिस के अनुसार थाने की टीम ने सूचना के आधार पर तिवारीपुर मोड़ के निकट शुक्रवार देर शाम घेराबंदी की। जहां थोड़ी देर में एक बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास पुलिस टीम ने किया तो वह चकमा देकर फरार होने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस टीम समझ गई कि यह दोनों ही बदमाश हैं। इस बीच पकड़े जाने से बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने बाइक छोड़ खेतों का ओर रुख किया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आजमगढ़ जनपद के सिंधारी थाना क्षेत्र के बेलवारा गांव निवासी शातिर बदमाश अजय चौहान के पैर में गोली लग गई। उसके गिरते ही पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसके साथी आजमगढ़ के ही जीयनपुर निवासी जयहिंद यादव को भी भागते समय पकड़ लिया गया। दोनों के पास से बाइक के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

मुठभेड़ में शामिल एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि अजय के विरुद्ध आजमगढ़ में लूट के कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अंबेडकरनगर के अलग-अलग थानों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के चार मुकदमों में वह वांछित था। एसओ ने बताया कि घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ का भी मुकदमा पंजीकृत कर दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें