अंबेडकरनगर के टांडा कश्मीरिया मार्ग पर स्थापित आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते डीएम सैमुअल पॉल ए
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विद्युतनगर। कश्मीरिया एनटीपीसी बाईपास मार्ग स्थित विश्वकर्मा नवीन ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ शुक्रवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट का नागरिकों को व्यापक लाभ मिलेगा। साथ ही ऑक्सीजन की किल्लत भी दूर होगी। सरकार का भी प्रयास है कि ऑक्सीजन की कोई कमी न होने पाए। इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना तेजी से कराई जा रही है। डीएम ने बाद में परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण बेहतरी का संदेश दिया।
टांडा नगर के कश्मीरिया एनटीपीसी मार्ग स्थित विश्वकर्मा नवीन ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ डीएम सैमुअल पॉल एन ने किया। डीएम ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी महसूस की गई, लेकिन टांडा में स्थापित निजी ऑक्सीजन प्लांट ने न केवल अंबेडकरनगर वरन अयोध्या, बस्ती, गोंडा व शाहगंज समेत अन्य जनपदों के मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर देकर उनके जीवन को बचाने का कार्य किया है। वर्तमान में जो नए प्लांट जनपद में स्थापित हो रहे हैं, उससे जनपद में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। कोरोना काल में निजी ऑक्सीजन प्लांट संचालक रामप्यारे विश्वकर्मा तथा अनुराग विश्वकर्मा के बेहतर कार्यों की डीएम ने सराहना की। बाद में डीएम ने प्लांट का निरीक्षण करने के साथ परिसर में पौधरोपण भी किया।
प्रबंधक अनुराग विश्वकर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन प्लांट से लगभग 1200 ऑक्सीजन सिलेंडर भरे जाएंगे आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। यह प्लांट 25 टन क्षमता का है। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. आशिफ अख्तर, डॉ. जहीर अहमद, ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, जफर, प्रभंजन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।