फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ, अयोध्या, बनारस व आगरा की टीमों ने मारी बाजी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के राजकीय स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय एकलव्य स्टेडियम में मंगलवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पुरुष व महिला हैंडबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन हुई प्रतियोगिता के महिला वर्ग में लखनऊ, आगरा, बस्ती, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, बनारस, सहारनपुर की टीमों ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार से पुरुष वर्ग में अयोध्या, गोरखपुर, बनारस की टीम ने अपने-अपने मैच में बाजी मारी। मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरवपूर्ण है कि यहां पहली बार इस तरह की बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसकी सफलता खिलाड़ियों के लिए उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय पुरुष व महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप की पहली बार मेजबानी कर रहे अंबेडकरनगर जनपद के जिला मुख्यालय स्थित राजकीय एकलव्य स्टेडियम में सोमवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता के लिए बड़ी तादाद में खिलाड़ी जुटे। प्रदेेश के विभिन्न मंडलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने खेल के शुभारंभ से पहले जमकर अभ्यास किया। भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व महासचिव यूपी हैंडबाल आनंदेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में पहुंचे डीएम पर खिलाड़ियों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। जबकि स्काउट छात्रों की तरफ से बैंडबाजे के साथ अगुवानी की गई। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भागीदारी करने से आपसी समझ बढ़ती है। साथ ही भाईचारे की डोर भी मजबूत होती है। हार-जीत तो एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। ऐसे में बगैर हार-जीत की परवाह किए प्रतियोगिता में अपना शत-प्रतिशत योगदान देना होगा। विशिष्ट अतिथि एनटीपीसी महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी लगातार कार्य कर रही है। आगे भी वह इसी प्रकार से सहयोग करती रहेगी।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक एसोसिएशन सचिव व कार्यक्रम संयोजक डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि पहले दिन महिला व पुरुष की कुल 13 प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें महिला वर्ग में लखनऊ ने बनारस को, आगरा ने मिर्जापुर को, बस्ती ने सहारनपुर, कानपुर ने बरेली को, अयोध्या ने वाराणसी, अयोध्या ने लखनऊ, सहारनपुर ने प्रयागराज, आगरा ने मेरठ, अयोध्या ने अलीगढ़ को पराजित किया।
इसी प्रकार से पुरुष वर्ग में अयोध्या की टीम ने एनटपीसी, गोरखपुर ने आजमगढ़ को, बनारस ने बस्ती व अयोध्या ने प्रयागराज की टीम को पराजित किया। बताया कि 23 फरवरी को फाइनल मैच होगा। विजयी प्रतिभागियों को बाद में सम्मानित भी किया जाएगा। वरिष्ठ शिक्षक विजय प्रकाश मिश्र के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी के जीएम एसएन पाणिग्रही, परवेज अहमद, पीडी डीआरडीए राकेश प्रसाद, जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, राकेश प्रसाद, इरफान, परमेंद्र, कौशल दीक्षित, मृत्युंजय सिंह, पंकज यादव, हेमंत, शुक्लराम, बैजनाथ, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
डीएम ने दिलाई शत-प्रतिशत मतदान की शपथ
खेल का शुभारंभ करने पहुंचे डीएम सैमुअल पॉल एन ने एनटीपीसी महाप्रबंधक व भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष के साथ मिलकर खिलाड़ियों, अधिकारियों, अन्य युवाओं व दर्शकों को स्वीप अभियान के तहत मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई। डीएम ने युवाओं से कहा कि मतदान उनका अधिकार है। इससे लोकतंत्र में मजबूती आती है। हमें शत प्रतिशत मतदान करना है। इसमें युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। डीएम ने मतदान जागरूकता को लेकर जिले में किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें