फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तक्षशिला एकेडमी के सिर बंधा जीत का ताज

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज में फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज में चल रही स्व. जगमोहन पांडेय जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इस मुकाबले में तक्षशिला एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल से जगमोहन एकेडमी क्लब को दो गोल से शिकस्त देकर ट्राफी अपने नाम की। आयोजक मंडल द्वारा विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले से पहले जगमोहन क्लब अकबरपुर व सहारा क्लब टांडा के बीच मैच हुआ। इसमें जगमोहन एकेडमी की टीम 5-0 से जीती। दूसरा मैच केजीएन क्लब टांडा व तक्षशिला एकेडमी अकबरपुर के बीच हुआ। इसमें तक्षशिला एकेडमी की टीम 4-0 से विजेता बनी। फाइनल मुकाबला तक्षशिला एकेडमी व जगमोहन क्लब के बीच खेला गया। इसमें तक्षशिला के खिलाडिय़ों ने 2-0 से जीत दर्ज कर जीत का परचम लहराते हुए ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें