फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने संपर्क मार्ग का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोगों को सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार समस्या न हो, इसके लिए न सिर्फ नए संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि क्षतिग्रस्त मार्गों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह बातें गुरुवार को टांडा विकास खंड के बिहरई गांव में बने संपर्क का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ऐसे संपर्क मार्गों को चिह्नित कराकर उनको दुरुस्त कराया जाएगा, जो बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मालूम हो कि टांडा विकास खंड के बेहरई गांव में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने कहा कि इस सीसी मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी। कहा कि जो मार्ग बरसात में क्षतिग्रस्त हो गए हैं, शीघ्र ही इनकी मरम्मत भी कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कहा कि प्रदेश सरकार हर गांव में सड़कोें का जाल बिछाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिले के सभी शवदाह गृह और रैन बसेरों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। जहां पर पेयजल की समस्या है वहां पर पानी टंकी का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गंगाराम कनौजिया, भाजपा नेता आदर्श चौधरी, अभियंता अखिलेश यादव, सुनीता वर्मा, सुनील वर्मा, हरीश वर्मा, सतीराम वर्मा, प्रधान आलोक वर्मा, डॉ. राहुल वर्मा, आकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें