फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर की टीम ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के रैमलपुर में रविवार को नरेंद्र प्रताप सिंह विद्यार्थी स्मारक अंतर्जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुल्तानपुर की टीम ने जीता। शुभारंभ गोसाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह ने किया, उनके साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी लालबिहारी सिंह भी उपस्थित रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन रहे। डीएम ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का पूरा अवसर प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच गोसाईगंज और खरसोमा के मध्य खेला गया। खरसोमा ने गोसाईगंज को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल सुल्तानपुर और गोसाईगंज ए के मध्य खेला गया। यहां से सुल्तानपुर की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच का शुभारंभ यंग्स क्लब के सचिव गिरिजाशंकर सिंह ने पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी लालबिहारी सिंह के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
समापन के मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन रहे। डीएम ने कहा कि खेल में रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं। खिलाड़ियों के लिए सरकार भी तमाम प्रकार की योजनाएं चला रही है, खिलाड़ियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। खेल हमें भाईचारे और अनुशासित रहने की सीख देते हैं। अवसर पर यंग्स क्लब के सचिव गिरजाशंकर सिंह, वरिष्ठ नेता मलखान सिंह, श्रीपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, प्रभाशंकर वर्मा, सुजीत त्रिपाठी व आयोजन सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें