फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थलों पर सपा ने बढ़ायी विशेष चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वाराणसी समेत कई जनपदों में ईवीएम को लेकर सामने आयी असहज स्थिति के बाद समाजवादी पार्टी ने जिले के दोनों मतगणना स्थलों पर यूथ विंग के नेताओं की बकायदा तैनाती कर दी है। अलग-अलग फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर कहा गया है कि वे दल बल के साथ मतगणना स्थलों पर 10 मार्च को डटे रहें। इसके साथ ही पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे किसी भी तरह की गड़बड़ी व मनमानी को रोकने के लिए वे तत्पर रहें। जिससे किसी भी आकस्मिक सूचना पर तत्काल वे मौके पर पहुंच सकें।
विज्ञापन

बनारस व बलिया समेत विभिन्न जनपदों में ईवीएम व मत पत्रों को लेकर सामने आयी प्रतिकूल स्थिति के बाद समाजवादी पार्टी ने मतगणना को लेकर और ज्यादा चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। सभी पांच सीट पर प्रत्याशियों की तरफ से मतगणना के लिए अभिकर्ताओं की तैनाती के अलावा अब प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर दोनों मतगणना स्थलों पर यूथ विंग के जिलाध्यक्षों की तैनाती की जा रही है। जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने कहा कि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अंकुश पटेल एवं छात्र सभा जिलाध्यक्ष अंकित वर्मा को तैनात किया गया है। एकलव्य स्टेडियम पर युवजन सभा जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव बब्लू तथा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मोहम्मद सईम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी युवा नेताओं से कहा गया है कि वे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल के निकट मौजूद रहें।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्तारूढ़ दल सत्ता की ताकत के जरिए वोट की चोरी करने के प्रयासों में जुटा है। तमाम जिलों से ऐसी खबरें आ रही हैं, जो कतई लोकतंत्र के लिए उचित नही हैं। ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के अलावा उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भी मतदान के दिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सजग रहें। कोई भी प्रतिकूल परिस्थिति होने पर उन्हें मौके पर पहुंचना होगा। जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से भी कहा कि लोकतंत्र की गरिमा को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष ढंग से मतों की गणना सुनिश्चित करायी जाए। इसमें किसी भी तरह की हीलाहवाली नही होनी चाहिए। जनता ने जो जनादेश दिया है उसका विधिवत सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें