फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तार टूटा, बिजली-पानी को तरसी 50 हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के जौहरडीह मोहल्ले के निकट गुरुवार देर शाम जर्जर हो चुका तार टूटकर गिर गया। नतीजा यह है कि इससे संबंधित लगभग 26 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में लगभग 50 हजार की आबादी को पूरी रात भीषण उमसभरी गर्मी में विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या शुक्रवार सुबह संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पेयजल को लेकर हुई। उन्हें पानी के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। बाद में शुक्रवार सुबह गड़बड़ी को दूर कर लगभग 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन द्वारा जर्जर हो चुके उपकरणों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करने का खामियाजा आए दिन उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। लंबे समय से जर्जर हो चुके उपकरणों को बदले जाने की मांग उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही हे, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदारों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसी का नतीजा है कि आए दिन जर्जर हो चुके उपकरण जवाब देते रहते हैं, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। इस बीच गुरुवार देर शाम भी अकबरपुर नगर के जौहरडीह मोहल्ला के निकट जर्जर हो चुका टूटकर गिर गया।
नतीजा यह हुआ कि इससे जुड़े रानीपुर, मौहरिया खानपुर, गैहन्ना, कटरिया, बरधाभिउरा, कोडऱा, बदलपुर, मीरपुर शेखपुर, बहावपुर, पिपरिया, चनवां, गोदमिया, सोनगांव, अंधिरवा, वस्तानीपुर, किशुनपट्टी, भुड़पुलवा, जमालपुर, घटकना, पकडिय़ा, गौरा, समैसा, धौरहरा, अटनी मुंगरी, कर्मा जगदीशपुर समेत 26 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। नतीजा यह हुआ कि संबंधित क्षेत्र की लगभग 50 हजार की आबादी को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा। पूरी रात उमसभरी गर्मी से संघर्ष कर गुजारने वाले उपभोक्ताओं को शुक्रवार को पेयजल के लिए भी इधर उधर भटकना पड़ा। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे गड़बड़ी दूर कर लगभग 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
उपभोक्ता मनोज कुमार व अंगद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से जर्जर हो चुके उपकरणों को बदले जाने की मांग जिम्मेदारों से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। सुनील कुमार व सजीवन ने कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जाएगा, तब तक सुचारु बिजली मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में जिम्मेदारों को चाहिए कि उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए जर्जर हो चुके उपकरणों को समय रहते बदल दिए जाएं।
तत्परता से बहाल हुई विद्युत आपूर्ति
जौहरडीह के निकट तार टूट गया था। जानकारी होने पर कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह गड़बड़ी को दूर कर दिया। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। जर्जर हो चुके उपकरणों को बदले जाने का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। -वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें