फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नदी में चला तलाशी अभियान, नहीं मिली मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक माह की मासूम की तलाश में आलापुर पुलिस ने रविवार को भी सरयू नदी में अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच मासूम की मां का इलाज जिला अस्पताल में पुलिस देखरेख में चल रहा है। आरोपी पिता पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र की युवती संगम से तीन वर्ष पहले प्रेम प्रसंग में विवाह करने वाले युवक जीशान ने गत दिवस अपनी एक माह की पुत्री को सरयू नदी में फेंक दिया था। संगम ने आलापुर थाने में मामले में केस दर्ज कराया। वह आलापुर थाना क्षेत्र के ही रामनगर में किराये के घर में रह रही थी।
दो दिन पहले पकड़े जाने के बाद जीशान ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। पुलिस इसके बाद से गोताखोरों को लेकर तलाश में जुटी है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। रविवार को भी गोताखोरों की टीम खाली हाथ रही। एसओ आलापुर राकेश कुमार ने बताया कि संगम जिला अस्पताल के वन स्टाफ सेंटर में है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुत्री को खो देने के गम में वह परेशान हो गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें