अंबेडकरनगर। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए डीएम सैमुअल पाल एन ने 17 सितंबर को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने दी।
बताया कि बीते तीन दिन से जिले में लगातार तेज बारिश हो रही है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश का निर्णय लिया है। विद्यालयों को जिलाधिकारी के निर्देशों का पूर्ण पालन करना होगा। बताया कि 18 सितंबर को विद्यालय पूर्ववत अपने समय पर खुलेंगे।