फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले पंडाल, गणपति बप्पा को पूजने उमड़े श्रद्धालु

Mon, 05 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मीरानपुर में स्थापित गणेश पंडाल में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष व विशेष पूजन-अर्चन के बीच सोमवार देर शाम भगवान गणेश पूजा पंडाल के पट दर्शन के लिए खोल दिए गए। शुक्रवार तक चलने वाले गणेश उत्सव के पहले दिन ही पूजा पंडालों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। गणेश उत्सव पर्व के मद्देनजर जिले में लोगों के बीच उत्साह का माहौल है। विगत कुछ वर्षों से इसमें तेजी से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


पूर्व में जहां इक्का दुक्का प्रतिमाओं की ही स्थापना की जाती थी, वहीं अब इनकी संख्या सौ से ऊपर पहुंच चुकी है।  सोमवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह स्थापित पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कर विशेष पूजन के बाद देर शाम दर्शन के लिए पंडालों के पट खोल दिए गए।

पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडालों में भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश के सबसे प्रिय भोजन लड्डू चढक़ाया। इस दौरान पंडालों पर बज रहे  भक्तिमय गीतों से जहां पूरा माहौल गणेशमय हो गया, वहं गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से समूचा माहौल गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


 गणेश उत्सव के बढ़ते प्रचलन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विगत वर्ष जहां जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 50 पूजा पंडाल स्थापित किए गए थे, वहीं इस बार पंडाल बढ़ गए हैं। जिला मुख्यालय के गुरुद्वारा गली में श्रीगणेशाय नम: पूजा समिति अध्यक्ष पिंटू मराठा ने बताया कि वे महाराष्ट के निवासी हैं। वे आठ वर्ष से  पंडाल की स्थापना करते हैं।

बताया कि जिस प्रतिमा की स्थापना की गई है, उसकी कीमत आठ हजार रुपये है। शुक्रवार को विसर्जन तक लगभग 25 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए राजू मराठा, जयकिशन सेठ, लकी सेठ, महादेव मराठा, विजय मराठा, रोहित, संतोष को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शहजादपुर चौक में श्रीबप्पा मोरया गणपति पूजा समिति के तत्वावधान में स्थापित पंडाल में जिले की सबसे ऊंची गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति अध्यक्ष श्यामजी गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत 25 हजार रुपये है। बताया कि बीते आठ वर्षों से प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजन-अर्चन का कार्य किया जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक चौहान, शुभम सोनी, रूकेश, मोनू, अंकित, संदीप, संजय लगे हुए हैं। राजागणपति पूजा समिति मीरानपुर के तत्वावधान में स्थापित पंडाल के पट सोमवार शाम खोल दिए गए।

अध्यक्ष अमन जायसवाल, हिमांशु, अकांशु, उदित, गोलू ने बताया कि इस बार पहली बार प्रतिमा की स्थापना की गई है। ढाई हजार की प्रतिमा फैजाबाद से मंगाई गई है। इसके अलावा जलालपुर, टांडा, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्रों में भी जगह जगह गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें