फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किए चोरी व गुम हुए 109 मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद पुलिस ने गुरुवार को चोरी हुए व खोए 109 मोबाइल बरामद कर लिए। इन सभी मोबाइलों की कीमत लगभग 16 लाख 35 हजार रुपये है। बरामद मोबाइलों को गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी ने उनके स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल मिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गुम व चोरी हुए 109 मोबाइल बरामद किए जाने की जानकारी साझा की। बताया कि बीते दिनों अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोबाइल चोरी व खो जाने की सूचना मिली थी। रिकवरी सेल को इसके लिए निर्देश दिए गए थे। रिकवरी सेल के सदस्य सौरभ पांडेय, विनय यादव व प्रदीप यादव लगे हुए थे। टीम ने बेहतर प्रयास करते हुए 109 मोबाइल बरामद कर लिए। एसपी ने मोबाइल स्वामियों को बुलाकर पुलिस लाइन में उनका मोबाइल फोन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें