फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल रोको आंदोलन को लेकर मुस्तैद रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कृषि कानून वापस लिए जाने समेत विभिन्न मागों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन का जिले में कोई प्रभाव नहीं दिखा। किसी भी घटना को रोकने के लिए अकबरपुर, मालीपुर व कटेहरी रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल मौजूद रहा। इस बीच टांडा में कई किसान नेताओं को होम अरेस्ट किए जाने की सूचना भी सामने आई।
विज्ञापन

मालूम रहे कि कृषि कानून को वापस लिए जाने, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार किए जाने समेत विभिन्न मागों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को रेल रोको आंदोलन की घोषणा की थी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिले में कड़े प्रबंध किए थे। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर मालीपुर, अकबरपुर व कटेहरी रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। एसपी लगातार इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। एएसपी भी लगातार संबंधित रेलवे स्टेशनों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें