फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा अवैध स्लाटर हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के पहितीपुर मार्ग स्थित इमामबाग मोहल्ले में पुलिस ने छापामार कर अवैध रूप से संचालित एक स्लाटर हाउस को पकड़ा। खाली पड़े घर में चल रहे इस अवैध स्लाटर हाउस में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही मौके से करीब 10 कुंतल वध प्रतिबंधित पशु का मांस भी बरामद किया। जांच में चार बाइक के साथ ही पशु काटने के कई उपकरण भी मिले। आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम व एसपी ने भी घटनास्थल पर जाकर मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पहितीपुर मार्ग स्थित इमामबाग मोहल्ले के एक खाली पड़े घर में अवैध रूप से स्लाटर हाउस संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया गया कि यहां पर वध प्रतिबंधित पशुओं का मांस बड़े पैमाने पर बिक्री में खपाया जा रहा है। इस पर सीओ सदर अशोक कुमार सिंह व कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह इमामबाग इलाके के चिह्नित मकान पर छापा मारा।
पुलिस ने मौके से सात लोगों को दबोचा। जांच में कई वध प्रतिबंधित पशुओं को कटा हुआ मांस भी रखा मिला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान शमशेर अली, अंसार उर्फ डब्लू निवासीगण अब्दुल्लापुर शहजादपुर, रियाज अहमद निवासी गोसाईगंज, अयोध्या, समीम निवासी सरदारनगर थाना बसखारी, शमशाद व मोहम्मद अशफाक निवासी लोरपुर ताजन व मोहम्मद सुहेल निवासी सब्जी मंडी शहजादपुर के रूप में की।
विज्ञापन

कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर अवैध स्लाटर हाउस का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसके लिए जिस भवन में अवैध तौर से इस स्लाटर हाउस का संचालन हो रहा था, उसके दस्तावेजों को भी खगालने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें