अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय पर हुई। अयोध्या मंडल अध्यक्ष चंदन मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बाद में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
मंडल अध्यक्ष चंदन मौर्य की मौजूदगी में सर्वसम्मति से राजन सिंह को जिलाध्यक्ष, दीपक श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष, सुधांशु पटेल को जिला महामंत्री, डॉ. राकेश कुमार को जिला सचिव, जमीर हैदर को जिला कोषाध्यक्ष, विश्वजीत पांडेय को मीडिया प्रभारी तथा अमरेंद्र प्रजापति को संगठनमंत्री नियुक्ति किया गया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जहां दवा वहां फार्मासिस्ट की व्यवस्था को लागू कराते हुए जिले में संचालित अवैध मेडिकल स्टोर को पूर्णत: बंद कराया जाएगा। जिससे आम जन मानस के स्वास्थ्य को अप्रशिक्षित लोगों द्वारा दी जाने वाली दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाया जा सकते।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजन ने कहा कि जिले के सभी फार्मासिस्टों को एकजुट एवं संगठित होकर रहना होगा। आश्वासन दिया कि जिले के सभी फार्मासिस्टों को संगठन की तरफ से पूर्ण मदद की जाएगी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर महीने शाखा कार्यालय पर बैठक की जाएगी। इस मौके पर फार्मासिस्ट शशिकांत वर्मा, अनिल कुमार, मनोज वर्मा, रामप्रसाद, प्रवीन अग्रहरि, नौशाद खान, रवि जायसवाल, संजय, रामानुज वर्मा व मनीष आदि मौजूद रहे।