फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर बिफरे पेंशनर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के तत्वावधान में सोमवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेंशनर्स विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लंबे समय से भविष्य निधि की राशि को अयोध्या से अंबेडकरनगर लाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से जूझ रहे पेंशनर्स अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए समय-समय पर आवाज बुलंद करते रहते हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। भविष्य निधि की राशि को लंबे समय से अयोध्या से अंबेडकरनगर लाने की मांग की जा रही है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। कहा कि पेंशन विनियमितता को दूर किए जाने की मांग को भी जिम्मेदारों की ओर से नजरअंदाज किया जा रहा है।
केएल गुप्ता, रामकुमार, दयाराम आदि ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पेंशन वृद्धि का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा सकी है। समय पर पेंशन का भुगतान भी नहीं हो रहा है। इस प्रकार की उपेक्षा अत्यंत निंदनीय व चिंताजनक है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें