फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। मधुमक्खियों के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना टांडा कोतवाली क्षेत्र के प्यारेपुर खास गांव में हुई। बताया जाता है कि गुरुवार को साढ़े 12 बजे गांव के रामगोपाल (67) अपने घर के बाहर मौजूद थे।
विज्ञापन

उनके घर के सामने अर्जुन के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। मधुमक्खियों ने अचानक रामगोपाल पर हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया। इसके बाद उपचार के लिए उन्हें कहीं ले जाया जाता, तब तक उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर उपनिरीक्षक रामउग्रह कुशवाहा गांव पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें