फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनरों में नहीं पानी, खेती-किसानी में परेशानी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में इस तरह से सूखी पड़ी माइनर, किसान परेशान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के किसानों को इन दिनों गेहूं की बोआई के लिए सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस बीच शारदा सहायक नहर व माइनरों में पानी न आने से किसानों को दिक्कतें हो रही हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से अविलंब माइनरों की सफाई कराने के साथ ही उनमें पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील क्षेत्र के कर्बला कासिमपुर, गोलपुर, जीवत, करमैनी, जल्दीपुर, लाभापार, विशंभरपुर, भियांव, रफीगंज, लवइया, फतेहपुर मोहिबपुर, सोहगूपुर, मानिकपुर, मिर्जापुर, सैदहीं, नेवादा खुर्द, पर्वतपुर, महुलिया बंदीपुर आदि माइनरें इन दिनों सूखी पड़ी हैं। शारदा सहायक नहर में पानी न आने से इन माइनरों में भी पानी में नही है। इसके चलते इससे जुड़े किसानों को सिंचाई के संकट से जूझना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि न तो माइनरों की सफाई हो रही है और न ही पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते फसलों की सिंचाई करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। किसान सतीश कुमार, राधे व विनय कुमार ने बताया कि इन दिनों धान फसल की कटाई के बाद गेहूं की बोआई का कार्य चल रहा है। परंतु काफी किसान ऐसे हैं, जिनके खेतों में नमी नहीं है। इसके चलते उन्हें खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। परंतु माइनर में पानी न आने से दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

माइनरों में पानी न होने के चलते किसानों को डीजल चालित यंत्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। महंगे दाम पर किसानों को डीजल खरीद कर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं किसानों को बरसीम की बोआई आदि में परेशानी हो रही है। जिन किसानों ने आलू फसल की बोआई कर दी थी, उन्हें अब सिंचाई की जरूरत पड़ रही है। किसानों ने जिला प्रशासन से अविलंब माइनरों की सफाई कराने व उनमें पानी छुड़वाने की मांग की है। उधर, एसडीएम जलालपुर अभय पांडेय का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें