फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar: तिरंगा यात्रा में लापरवाही, कूड़ा ढोने वाले वाहन में लाए गए स्कूली बच्चे, वीडियो वायरल

Tue, 12 Aug 2025 06:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर

सार

अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों को कूड़ा ढोने वाले वाहन से लाया गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

 
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के लिए कूड़ा वाहन से लाए गए स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर स्थित नगर पंचायत जहांगीरगंज में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इस आयोजन में नगर पंचायत के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए, लेकिन इस बीच एक गंभीर लापरवाही भी सामने आई।

विज्ञापन


आरोप है कि  उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय जहांगीरगंज के छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय से कार्यक्रम स्थल तक कूड़ा ढोने वाले वाहन में लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चों को खुले वाहन में बैठाया गया और उस वक्त विद्यालय के अध्यापक भी मौजूद थे।

 ये भी पढ़े- UP Monsoon Session Live: आज फतेहपुर की घटना पर विपक्ष के हंगामे के बीच चला सदन, कार्यवाही कल 11 बजे होगी शुरू
विज्ञापन


इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे बच्चे खुले कूड़ा वाहन में बैठे हैं और वाहन तिरंगा यात्रा की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
 
 ये भी पढ़े- Fatehpur News: फतेहपुर मकबरा-मंदिर विवाद पर मायावती की अपील- मामले को गंभीरता से ले सरकार, जरूरत हो तो सख्त कदम उठाए
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वाहन उपलब्ध कराने की बजाय कूड़ा ढोने वाले वाहन का इस्तेमाल क्यों किया गया। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

नगर पंचायत के ईओ उमेश पासी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बच्चों को जिस वाहन से लाया गया, वह विशेष रूप से नगर पंचायत के कार्यों के लिए रखा जाता है। इसका उपयोग कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों को लाने-ले जाने में किया जाता है, कूड़ा ढोने में नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें