फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रेमिका से मिलने गए भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 12 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आनंद कन्नौजिया (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज के मगनपुर महिमापुर गांव में रविवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता आनंद कन्नौजिया (24) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। प्रेमिका के परिवार के लोगों ने घर में इस वारदात को अंजाम दिया और रातभर शव को घर में छिपाए रहे। सुबह जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई। मृतक की मां सुशीला की शिकायत पर प्रेमिका समेत तीन नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आलापुर के चहोड़ा शाहपुर निवासी आनंद कन्नौजिया का करीब छह साल से युवती अंजली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हो गई थी और काफी समय से वे इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। रविवार रात को आनंद अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। यहां युवक को रंगे हाथों पकड़ने के बाद युवती के घरवालों ने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पिटाई के दौरान ही युवक की मौत हो गई।
रातभर उसका शव घर के अंदर ही पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों को घर के अंदर शव मिलने की जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की मां सुशीला के मुताबिक, रविवार की रात 11.30 बजे उनके बेटे के मोबाइल पर एक फोन आया। इसके बाद वह कुछ देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकल गया था। देर रात जब उनका बेटा वापस नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन वह बंद बता रहा था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे आनंद के घायल अवस्था में प्रेमिका के घर में मिलने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ प्रदीप सिंह चंदेल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। खून से लथपथ शव को सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की मां की तहरीर पर प्रेमिका अंजली के अलावा उसके पिता संतलाल, मां पुष्पा के अलावा तीन अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।





12 वर्ष पूर्व छिन गया था पिता का साया
आनंद के पिता रविंद्र की लंबी बीमारी के चलते 12 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई संजीवन अकबरपुर शहर में निजी संस्थान में नौकरी करता है। तीन बहने रिंकी, प्रियंका और बबली की शादी हो चुकी है। आनंद की हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सीओ कार्यालय पर दिया था धरना

आनंद ने रामनगर थाने में दो माह पूर्व अपने साथ मारपीट करने के मामले में अंजली की मां और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें कार्रवाई न होने से नाराज आनंद ने बीते दिनों सीओ कार्यालय पर धरने भी दिया था। इसके अलावा आनंद ने अपने गांव के दो लोगों पर भी मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।







आनंद पर भी आईटी एक्ट व छेड़छाड़ का केस

आनंद ने अपनी और अंजली के रिश्ते को एक माह पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस दौरान कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी साझा हुई थीं। इसके बाद अंजली के परिजनों ने आनंद के खिलाफ जहांगीरगंज थाने में केस दर्ज कराया था। इसके अलावा एक छेड़छाड़ का भी मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन





युवक की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
- श्याम देव, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें