फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

203 केंद्राें पर हुई नेशनल अचीवमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए शुक्रवार को जिले के 203 केंद्रों पर नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा 3, 5, 8 व 10 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद यह पता चलेगा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है, या नहीं। इसके लिए शासन से आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में प्रतिवर्ष नेशनल अचीवमेंट परीक्षा का आयोजन होता है। शुक्रवार को इस परीक्षा का आयोजन जिले के 203 केंद्रों पर हुआ। इसमें कक्षा 3, 5, 8 व 10 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सीडीओ घनश्याम मीणा को इस परीक्षा का पर्यवेक्षक बनाया गया था। उन्होंने एके पब्लिक स्कूल तमसा मार्ग, कंपोजिट विद्यालय बहोरिकपुर, प्राथमिक विद्यालय रामपुर, डिवाइन पब्लिक स्कूल बरधा भिउरा, जवाहर नवोदय विद्यालय औलियापुर सहित कई अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया।
डायट प्राचार्य व परीक्षा के नोडल अधिकारी मनोज कुमार गिरि ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि यह परीक्षा जिले की शिक्षा गुणवत्ता परखने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस बार शुक्रवार को जिले के 203 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। आगामी दिनों में कॉपियों की जांच के बाद सभी जिले की गुणवत्ता रैंक की सूची जारी की जाएगी। साथ ही गुणवत्ता सुधार में जरूरी प्रयास भी सुनिश्चित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें