फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बोले, विकास कार्यों पर रखेंगे पूरा फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
ंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में गुरुवार को हुई मतों की गणना के बाद नव निर्वाचित विधायकों ने क्षेत्र के लोगों को विकास का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व आवागमन जैसे क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ काम कराया जाएगा। विधायकों ने कहा कि लोगों के सुख-दुख में वे लगातार भागीदार रहेंगे। कहा कि सभी को न्याय दिलाने की कोशिश होगी। बिना किसी भेदभाव कार्य करने का भरोसा विधायकों ने दिलाते हुए कहा कि जिन लोगों ने समर्थन नहीं भी किया है, उनके साथ भी उपेक्षा नहीं की जाएगी। लोकतंत्र के इस महापर्व में जिसे जहां समझ में आया, उसने वहां मतदान किया। विधायकों ने कहा कि हम सरकार में शामिल भले ही नहीं हो पाए हैं, लेकिन बतौर विधायक जो भी अधिकतम संभव कार्य होगा, वह सब कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनता की उम्मीदें करूंगा पूरी
अकबरपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाले सपा प्रत्याशी रामअचल राजभर ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेह से ही उन्हें एक बार फिर से विधानसभा पहुंचने का मौका मिला। क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ छठी बार विधायक बनाया है, उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा। क्षेत्र का विकास पूरी गंभीरता के साथ करूंगा। मैंने चुनाव के दौरान जो वादा किया था, उसे शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए सभी जरूरी प्रयास करूंगा। क्षेत्र की जनता ने विकास, रोजगार के मुद्दे पर मुझे वोट दिया है। उन्हें मायूस नहीं होने दूंगा।
सभी को दिलाया जाएगा उनका हक
टांडा विधानसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज करने वाले सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कम समय में क्षेत्र की जनता ने मुझे सदन तक पहुंचाया, उसका जितना भी आभार व्यक्त किया जाए, कम ही है। मैं विकास, रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर आम जनता के बीच गया। जनता ने मुझे पूरा समर्थन भी दिया। मेरी प्राथमिकता होगी कि जो वादा मैंने किया था, उसे शत-प्रतिशत पूरा करूं। जिन्होंने समर्थन नहीं किया, उनका भी ध्यान रखूंगा। मैं बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दिलाने से लेकर उनकी तमाम सुख-सुविधाओं के लिए सभी जरूरी प्रयास करूंगा। किसानों तथा बुनकरों को बेहतर ढंग से बिजली दिलाने के साथ-साथ आम जनता को न्याय व उसका हक दिलाने की सभी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

पात्रों को दिलाया जाएगा योजनाओं का लाभ
कटेहरी विधानसभा सीट के सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने जीत हासिल करने के बाद कहा कि यह उनकी नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की जीत है। क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें छठी बार सदन में पहुंचाया है, उस पर मैं पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। सदन में भले ही विपक्ष में बैठूंगा, लेकिन क्षेत्र की समस्याओं को पूरी मजबूती के साथ उठाऊंगा। क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए मैं पूरी गंभीरता दिखाऊंगा। चुनाव के दौरान जो लोग भी मेरे साथ रहे, उनके फीडबैक को महत्व दिया जाएगा। योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाएगा।
सभी को साथ लेकर बढ़ेंगे आगे
जलालपुर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले राकेश पांडेय ने जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं क्षेत्र की जनता का आभारी हूं कि उन्होंने एक बार फिर से मुझे सदन में पहुंचाने का कार्य किया है। आवागमन, पेयजल, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्र में पूरी गंभीरता से कार्य करूंगा। पूरे क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है। जिन्होंने वोट नहीं दिया, मैं उनके हित के लिए भी पीछे नहीं हटूंगा। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने पर मेरा जोर रहेगा। मैंने सांसद व विधायक रहते हुए जलालपुर के विकास को नया आयाम प्रदान किया था। अब एक बार फिर मौका मिला है, इसका पूरा सदुपयोग होगा।
वादों को शत-प्रतिशत करूंगा पूरा
आलापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने सपा प्रत्याशी त्रिभुवनदत्त ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि क्षेत्र की जनता ने नफरत फैलाने वालों को किनारे कर दिया। मैंने इससे पहले भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। उस समय मैंने जो विकास कार्य कराए थे, उसे आगे बढ़ाने का काम मैं करूंगा। किसानों की समस्याओं को दूर करने के साथ ही पेयजल, स्वास्थ्य व आवागमन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का जो वादा किया है, उसे शत-प्रतिशत पूरा करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें