फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते पकड़ी लेखपाल को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील में तैनात एक महिला लेखपाल की ओर से 10 हजार रुपये घूस लिए जाने के मामले में अयोध्या मंडल की विजिलेंस टीम ने आरोपी को गोरखपुर स्थित न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। विजिलेंस टीम की ओर से की गई कार्रवाई से मंगलवार को भी टांडा तहसील के कर्मचारियों व लेखपालों में हड़कंप का माहौल रहा।
विज्ञापन

22 मार्च को अयोध्या मंडल के अयोध्या से टांडा पहुंची विजिलेंस टीम ने टांडा तहसील में तैनात महिला लेखपाल आंचल सिंह को उसके अस्थायी आवास के पीछे अंकित भवन के निकट से एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। टीम ने महिला लेखपाल को आननफानन में वाहन पर बैठाया और उसे लेकर अयोध्या चली गई थी। देर शाम तक जिले में केस न दर्ज होने से तहसील कर्मचारियों व लेखपालों में हड़कंप मचा रहा। दरअसल किसी को देर शाम तक यह जानकारी नहीं हो सकी थी कि आखिर विजिलेंस टीम उसे लेकर गई कहां और किस थाने में केस दर्ज कराया।
इस बीच मंगलवार को विजिलेंस टीम की अधिकारी निधि सोनकर ने बताया कि घूस लेते पकड़ी गई महिला लेखपाल आंचल सिंह को गोरखपुर स्थित विजिलेंस न्यायालय में पेश किया गया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। विजिलेंस अधिकारी ने अमर उजाला को दूरभाष पर बताया कि संबंधित महिला लेखपाल की शिकायत लंबे समय से सामने आ रही थी। इसकी जांच कराई गई, तो मामला सही पाया गया। इस पर सोमवार को जाल बिछाकर महिला लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें