फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसखारी में भी बनेगा कस्तूरबा गांधी विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शासन ने जिले को बड़ी सौगात दी है। जल्द ही बसखारी विकास खंड के शुकुलबाजार में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। दरअसल जिले के 8 अन्य ब्लॉकों में तो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहले से संचालित थे, लेकिन बसखारी विकास खंड में आवासीय विद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी थी। अब 9वें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के लिए बसखारी ब्लॉक के शुकुलबाजार में भूमि चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही यहां विद्यालय निर्माण के लिए धन की स्वीकृति हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में बने आवास में रहकर छात्राएं कक्षा आठ तक की शिक्षा हासिल कर रही हैं। छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए मौजूदा समय में अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, भियांव, जहांगीरगंज, रामनगर व टांडा विकास खंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। विकास खंड बसखारी में ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का संचालन नहीं हो रहा था। ऐसे में बसखारी विकास खंड की छात्राएं इस लाभ से वंचित थीं।
इस बीच बीते दिनों शासन ने बीएसए कार्यालय को पत्र भेजकर निर्देशित किया था कि जिस ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का संचालन नहीं हो रहा है, वहां विद्यालय निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कराकर उसका प्रस्ताव शासन को भेजें। साथ ही संबंधित विकास खंड में बालिका साक्षरता दर को भी उपलब्ध कराएं। शासन के निर्देश पर बीते दिन ही बीएसए कार्यालय ने शासन को बसखारी विकास खंड के शकुकुलबाजार में भूमि चिह्नित कराए जाने की जानकारी देते हुए उसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया। साथ ही बसखारी विकास खंड में बालिका साक्षरता दर को भी शासन को उपलब्ध करा दिया गया। बीएसए कार्यालय के अनुसार शुकुलबाजार स्थित जूनियर हाईस्कूल की भूमि पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। ऐसे में शीघ्र ही संबंधित भूमि पर विद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि जल्द ही धन निर्गत हो जाएगा, जिससे वहां तेजी से विद्यालय की स्थापना करायी जा सकेगी।
विज्ञापन

100 छात्राओं को मिलती है आवासीय सुविधा
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 100 छात्राओं को आवासीय शिक्षा की सुविधा मिलती है। कमजोर वर्ग की बालिकाओं को यहां रहने से लेकर खाने, पहनने तक की सुविधाएं दी जाती हैं। विद्यालय में ही उन्हें निशुल्क ड्रेस से लेकर कॉपी व किताब तक सरकार की तरफ से मुहैया कराई जाती हैं। आठ ब्लॉकों में इस योजना के तहत विद्यालय का संचालन हो रहा था, जबकि अब बसखारी में भी विद्यालय स्थापित होने की संभावना बन गयी है।
शासन को भेजा गया प्रस्ताव
बसखारी विकास खंड के शुकुलबाजार स्थित जूनियर हाईस्कूल की भूमि पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसके साथ ही बसखारी ब्लॉक में बालिका साक्षरता दर को भी उपलब्ध करा दिया गया है। शीघ्र ही विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होने की संभावना है।
विज्ञापन

-सत्यप्रकाश मौर्य, प्रभारी जिला समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें