फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति पीठ का बंद मार्ग न खुला तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भियांव स्थित शक्तिपीठ कालिका मंदिर को जाने वाले सीधे मार्ग को न खोले जाने पर विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही आरोप लगाया कि संबंधित क्षेत्र में एक अन्य धार्मिक स्थल से जुड़े व्यक्तियों द्वारा न सिर्फ धर्मांतरण कराया जा रहा है वरन रोहिंग्या मुसलमानों को अवैध ढंग से बसाने का कार्य भी किया जा रहा है। दूसरी तरफ प्रशासन ने पूरे मामले में एसडीएम व सीओ से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने डीएम व एसपी को पत्र भेजकर बताया कि भियांव गांव स्थित शक्ति पीठ कालिका मंदिर के मुख्य रास्ते को एक अन्य धर्म से जुड़े लोगों द्वारा जबरन बंद करा दिया गया है। इलाके में न सिर्फ धर्मांतरण कराया जा रहा है, वरन कई अन्य तरह की मनमानी भी की जा रही है। मामला तूल न पकड़ने पाए इसलिए डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एक दिन पहले बुधवार को भियांव पहुंचकर मौके का जायजा लेकर एसडीएम जलालपुर व सीओ से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की गयी थी।
विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन को चेताया है कि कालिका देवी शक्ति पीठ के बंद रास्ते को यदि जल्दी न खुलवाया गया तो निर्णायक आंदोलन होगा। भाजपा नेता अरविंद ने बताया कि भियांव में जाली दस्तावेजों के आधार पर रोहिंग्या मुसलमानों को बसा कर हिंदू आस्था को चोट पहुंचाते हुए जबरन धर्म परिवर्तन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें