फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपेक्षा को गांव गांव जाकर बताएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रसूलपुर दियरा स्थित हाइवे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करते कार्यक? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आजमगढ़ जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रसूलपुर दियरा के निकट स्वागत किया। अखिलेश ने भी अपना काफिला कई जगह रोका और उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए ऐसा ही जोश विधानसभा चुनाव तक बनाए रखने का आह्ववान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि युवाओं, किसानों व कमजोर वर्गों की जो उपेक्षा हो रही है, उसे गांव गांव अच्छे ढंग से मतदाताओं को समझाया जाए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बलराम यादव के घर अतरौलिया में आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होकर पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जाने की खबर मिली तो रविवार दोपहर बड़ी तादाद में सपा कार्यकर्ता रसूलपुर दियरा गांव के निकट पहुंच गए। अखिलेश वहां पहुंचे तो भीड़ देखकर अपना काफिला रोक दिया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े व फूल मालाओं के साथ पार्टी प्रमुख का स्वागत किया। युवाओं के जोश को देखते हुए अखिलेश ने उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने गाड़ी का गेट खोला और गाड़ी में ही खड़े होकर सबसे मुलाकात की।
यहां सबसे पहले युवा नेता महेंद्र यादव के नेतृत्व में तमाम ने पूर्व मुख्यमंत्री की अगुवानी की। दूसरी तरफ जिला पंचायत सदस्य सूरज यादव अहलादे के नेतृत्व में कुलदीप यादव, सौरभ यादव आदि ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी तरह का जोश आगामी विधानसभा चुनाव तक बनाएं रखे। गांव गांव घर जाकर आम नागरिकों को बताएं कि किस तरह प्रदेश में युवाओं, किसानों व कमजोर वर्गों की उपेक्षा हो रही है। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वे सब पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस बार पूरी ताकत लगा देंगे। आजमगढ़ से वापस लौटते समय पूर्व मुख्यमंत्री जलालपुर विधायक सुभाष राय के घर गए। जहां उनके पिता और दामाद के निधन पर उन्होंने शोक संवेदनाएं जताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें