राजेसुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के सेक्टर अध्यक्षों की बैठक शनिवार को रामनगर पार्टी कार्यालय पर हुई। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवीन्द्र यादव की अध्यक्षता व महासचिव हयात मोहम्मद भल्लू के संचालन में आयोजित बैठक में मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम बढ़ाए जाने, बूथ स्तरीय संगठन की समीक्षा, नए मतदान स्थल तथा सोशल मीडिया पर संयमित और मर्यादित भाषा में अपनी बात रखने पर रणनीति तय हुई।
पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने कहा कि सभी सेक्टर अध्यक्ष अपने क्षेत्र के संबंधित बूथ अध्यक्षों के माध्यम से बूथों पर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के कार्यक्रम में जुट जाएं। नए मतदाताओं को मतदाता सूची में प्राथमिकता से जुड़वाने का काम किया जाए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सभी लोग लग जाएं। सोशल मीडिया पर संयमित व मर्यादित भाषा में अपनी बात रखने का निर्देश दिया गया।
पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। अब सभी की आशा भरी निगाहें समाजवादी पार्टी की तरफ है। 2022 में एक बार फिर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवीन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। मौके पर सपा नेता मानिकचन्द्र, अजय कुमार, रामचंद्र वर्मा, रजनीकांत, रहमुल्ला खान, रामप्यारे निषाद, सूर्यदेव, संजय चौरसिया व दीपप्रकाश आदि मौजूद रहे।