फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय रहते पूरी कर लें तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रवक्ता संवर्ग की आगामी दिनों में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तैयारियों को लेकर बीती शाम डीएम सैमुअल पॉल एन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए समय रहते तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। कहा कि परीक्षा दो पालियों में होगी। ऐसे में जरूरत है कि सभी अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे, जिससे परीक्षा शांति व नकल विहीन तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए पर्याप्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, कक्ष निरीक्षक व सचल दल का गठन किया जाए। इसके अलावा सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में बतौर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित होंगे। प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा 17 व 18 अगस्त को दो पालियों में 12 केंद्रों पर आयोजित होगी। सुबह साढ़े 9 बजे से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक तथा अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक परीक्षा चलेगी।
परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल फोन, अन्य आईटी/इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, संवाद के अन्य साधन जैसे ब्लूटूथ ले जाना पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। केंद्र पर इंटरनेट की सुविधा परीक्षा के दिन बंद रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर एक पर्यवेक्षक एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। पर्यवेक्षक को डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर दो दिन पहले पहुंचकर वहां अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि व्यवस्था की पूर्ण जानकारी प्राप्त करें। समुचित व्यवस्था न होने पर डीआईओएस से संपर्क कर उसे पूर्ण करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक द्वारा परीक्षा कक्ष का लगातार निरीक्षण किया जाएगा। यदि कोई समस्या आती है तो केन्द्र व्यवस्थापक स्टैटिक मजिस्ट्रेट से संपर्क करेंगे। साथ ही कोरोना गाइडलाइन को लेकर भी डीएम ने निर्देशित किया। प्रश्ननत्र खोलने में किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की दशा दुरुस्त होनी चाहिए। यदि निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, डीआईओ संतोष कुमार द्विवेदी व समेत एसडीएम व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें