फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बाद में जरूरी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया। कटका थाने में तैनात उपनिरीक्षक शिवकुमार ने बताया कि वे टीम के साथ मंगलवार रात्रि गश्त पर निकले थे। इसी बीच अजमलपुर गांव के निकट एक युवक संदिग्ध हालात में आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने उसे रोकना चाहा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान आस मोहम्मद निवासी डीह भियांव के तौर पर हुई। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपी गैंगेस्टर का अभियुक्त है। जरूरी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें