फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से चार की हालत बिगड़ी

Sat, 10 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में शनिवार को भर्ती बुखार से पीड़ित किशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग तेज बुखार की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब तेज बुखार से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती न होता हो।
विज्ञापन


शनिवार को चार लोग तेज बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। आजमगढ़ जनपद के अंडौरा पवई गांव निवासी आरपी यादव का 14 वर्षीय पुत्र संदीप शुक्रवार देर रात तेज बुखार की चपेट में आ गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत बनगांव निवासिनी निशा (21) पुत्री नरायन को शुक्रवार देर शाम तेज बुखार चढ़ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कशेरुआ गांव निवासिनी महिमा (16) पुत्री अरविंद को बुखार से पीड़ित होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, आलापुर थाना अंतर्गत आमडीह गांव निवासिनी मोनिका (14) पुत्री उदयराज शनिवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें