फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से झुलसा संविदा लाइनमैन

Fri, 09 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
Electric Current - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शट डाउन लेने के बाद ट्रांसफार्मर में आई गड़बड़ी दूर कर रहा एक संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना से स्थानीय लोगों में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत कशेरुआ गांव निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा (25) पुत्र बाबूराम विश्वकर्मा महरुआ विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात है। वह शुक्रवार की सुबह हीड़ी पकडिय़ा गांव स्थित ट्रांसफार्मर में आई गड़बड़ी ठीक करने गया था। बताया जाता है कि शटडाउन लेने के बाद वह जैसे ही गड़बड़ी ठीक करने लगा, उसी दौरान अचानक विद्युत सप्लाई शुरू हो गई।

इससे वह करंट की चपेट में आ गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ आए अन्य कर्मियों व ग्रामीणों ने किसी प्रकार उसे ट्रांसफार्मर से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आनन फानन में निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जेई गयादीन ने घटना को स्वीकारते हुए कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी कि किन परिस्थितियों में शट डाउन लेने के बाद भी विद्युत सप्लाई शुरू कर दी गई। घटना से स्थानीय लोगों में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति नाराजगी व्याप्त है।

उनका कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर, अधिशाषी अभियंता विद्युत मुकेश बाबू ने बताया कि घटना की जानकारी है। वे पूरे मामले में आवश्यक जानकारी करा रहे हैं। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें