फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के अपहरण के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे तेजस्वी जायसवाल के अपहरण मामले में दो नामजद समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो चार पहिया वाहन व एक बंदूक भी बरामद हुई है। पुलिस को मामले में अभी चार-पांच अन्य आरोपियों की तलाश है। इस बीच शनिवार को पुलिस ने मामले में साजिश रचने की धारा बढ़ा दी है। इससे चर्चा रही कि पुलिस पूर्व मंत्री लालजी वर्मा व उनके करीबी मौजूदा ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा को भी साजिश के तहत शामिल करने की तैयारी में है। हालांकि इसे पुलिस ने खारिज किया है।
विज्ञापन

बीते दिनों भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल का देर रात अपहरण कर जमकर पिटाई की गई थी। इसके बाद बदमाश उन्हें गंभीर हालत में सद्दरपुर के निकट सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने तेजस्वी की तहरीर पर व चार-पांच अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज किया था। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस घटना के बाद से ही सक्रिय हो गई। प्रकरण में अब बसपा नेता रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख लवकुश वर्मा के पुत्र नामजद आरोपी अमन वर्मा व दूसरे नामजद आरोपी बड़ागांव निवासी आजाद वर्मा को लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित कठौता चौराहे से शनिवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही विवेचना में सामने आए दो अन्य आरोपियों रामअशीष निवासी डिहवा दौलतपुर तथा गोपाल निवासी दौलतपुर काजी को टांडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से 12 बोर की एक बंदूक के अलावा घटना में प्रयुक्त लग्जरी फार्चूनर गाड़ी तथा कार को बरामद कर लिया।
पुलिस ने इस बीच घटना के सिलसिले में साजिश रचने की धाराएं बढ़ा दी हैं। इससे शनिवार को यह चर्चा और तेज हो गई कि मामले में पूर्व प्रमुख लालजी वर्मा व उनके करीबी मौजूदा टांडा ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा का नाम साजिश के तहत शामिल करने की तैयारी है। दरअसल तेजस्वी ने अपनी तहरीर में भी इन दोनों के नाम का उल्लेख कर साजिश की आशंका जताई थी। पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। टांडा कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पूर्व मंत्री लालजी वर्मा व ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा को साजिश किए जाने के सवाल पर कहा कि अभी तक की विवेचना में ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें