फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गबन के आरोप में पूर्व प्रिंसिपल बर्खास्त

Mon, 13 May 2024 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीएन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य को प्रबंध समिति ने लगभग दस लाख रुपये के गबन में सेवा से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही केस दर्ज करने के लिए अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता बिपिन कुमार सिंह पर तदर्थ प्रधानाचार्य रहने के दौरान कई तरह की गड़बड़ी के आरोप लगे थे। प्रबंधन ने प्रधानाचार्य पद से हटा दिया था। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद प्रबंध समिति ने अब उन्हें सेवा से ही बर्खास्त करने का निर्णय ले लिया। प्रबंधक कृष्ण कुमार टंडन की तरफ से बर्खास्तगी का अनुमोदन करने के लिए डीआईओएस को बकायदा पत्र भेजा गया है। इस बीच प्रबंधक की तरफ से केस दर्ज करने के लिए अकबरपुर कोतवाली में तहरीर भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें