फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फूड सेफ्टी मोबाइल वैन ने लिए 69 नमूने, सात फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की फूड सेफ्टी मोबाइल वैन बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंची। यहां खाद्य सामग्रियों के 69 नमूने लिए गए। इनकी मौके पर जांच की गई, जिसमें सात नमूने मानकविहीन मिले।
विज्ञापन

शिवबाबा धाम समेत अन्य बाजारों में बड़ी संख्या में चाऊमीन, बर्गर, मिठाई और चाट-पकौड़ी आदि की दुकानें लगती हैं। इन दिनोंं शिवभक्त कांवड़ लेकर जिले समेत आसपास के जनपदों से जल लेकर पहुंच रहे हैं। दुकानदार मानकविहीन खाद्य पदार्थ न बेचें, इसके लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की फूड सेफ्टी मोबाइल वैन जांच करने पहुंची। शहर में अलग-अलग दुकानों से 69 नमूने लिए गए। इसमें से छेना, पेड़ा, टोमैटो साॅस, बर्फी के सात नमूने फेल हो गए। अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिन खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हुए हैं, उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें