फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत नाजुक देख उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी रामअधार (40) बुधवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अरियाबाजार के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के गाजीपुर निवासी रामदौस (34) सुबह किछौछा जा रहा था। इसी दौरान वह बसखारी बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं, पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के बनगवां डीह गांव निवासी विनय (31) दोपहर को बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी मोहम्मद सुहेल (30) सुबह बाइक से टांडा जाने के दौरान बसखारी बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

अहिरौली निवासी कलावती (55) मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें