फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में सिर्फ 3 घंटे होगी बड़े वाहनों की एंट्री

Sun, 27 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
नो इंट्री - फोटो : symbolic
विज्ञापन
नगर क्षेत्र अकबरपुर में अब सुबह सात से लेकर 11 बजे व अपराह्न दो से देर शाम आठ बजे तक बड़े वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। लगातार जाम के झाम से जूझ रहे अकबरपुर नगरवासियों को राहत दिलाने के लिए व्यापारियों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर प्रशासन ने यह निर्णय 13 दिसंबर तक के लिए किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दस दिनों से लगातार जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। सुबह से ही प्रमुख मार्गों पर लगा जाम देर शाम तक जारी रहता है। इस बीच वैवाहिक आयोजनों का दौर व अकबरपुर चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। गत वर्ष चीनी मिल के ओवरलोडेड वाहनों से एक के बाद एक कई हादसे हुए थे।

इसे देखते हुए ही इस बार प्रशासन समय से पहले ही सक्रिय हो गया है। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम रामसूरत पांडेय की अध्यक्षता व एएसपी राहुल राज की मौजूदगी में अधिकारियों, व्यापारियों व गणमान्य लोगों की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें जाम की समस्या दूर करने के लिए सुझाव लिए गए। तय किया गया कि शीघ्र ही अभियान चलाकर पटरियों से अस्थाई अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके अलावा नो इंट्री के समय में भी 13 दिसंबर तक के लिए बदलाव कर दिया गया है। एडीएम ने बताया कि नो इंट्री का समय अब सुबह सात से 11 बजे व अपराह्न दो से शाम आठ बजे तक होगा।

इस दौरान नगर के अंदर से किसी भी बड़े वाहन की एंट्री नहीं होगी। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक पलटने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को चीनी मिल प्रशासन को प्रमुख मार्गों पर कर्मचारी तैनात करने तथा एक क्रेन का प्रबंध करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र, व्यापारी नेता दयाशंकर मद्धेशिया व रामबचन यादव के अलावा चीनी मिल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें