फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए शिक्षाविद व पूर्व प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में पूर्व प्रधानमंत्री व शिक्षाविद् की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालयों में जहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कई विद्यालयों में आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने पूर्व प्रधानमंत्री व शिक्षाविद् के जीवन पर प्रकाश डाला। विभिन्न राजनैतिक पार्टियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी व शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती उल्लास के साथ मनाई।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी व शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। नगर पालिका चेयरमैन सरिता गुप्ता ने भाजपा की बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर भाजपा नेता मनोज गुप्त, सुधांशु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर पूर्व प्रधानमंत्री व शिक्षाविद को याद किया। क्षेत्रीय ससंयोजक विकास मोदनवाल के नेतृत्व में जयंती मनी। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नेता रामजी यादव, रानेश पांडेय, त्रिलोकीनाथ, अजय चौरसिया आदि ने आदर्श पुरुषों को याद किया।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार जय बजरंग बाल विद्या मंदिर रामनगर में विज्ञान प्रदर्शनी, शैक्षिक प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता आदित्य हृदय नारायण सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विज्ञान मंच, वैदिक गणित, सांस्कृतिक प्रश्न मंच आदि प्रतियोगिताओं में नौनिहालों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खुशनुमा माहौल में चल रहे समारोह में छात्र छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

प्रतिभाग करने वाले नवनीत यादव, श्रेयस यादव, शिवम यादव, आदित्य, ओम यादव, निशांत, दीक्षा यादव, रोली यादव, लक्ष्मी यादव, अनुष्का, स्वेच्छा, शालिनी, दीपक तथा विद्यालय पर प्रतिभाग कर विजेता बने दीपक, गरिमा, खुशबू, आदित्य, अरमान, साक्षी राज, दीक्षा, आस्था, गरिमा मौर्य को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य रामविलास, पूर्व प्रधानाचार्य दुर्ग विजय सिंह, नरसिंह, दीपक चंदेल, अध्यक्ष जगन्नाथ तिवारी, लालचंद पाण्डेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष माया अग्रहरि व जयराम जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रबंधक प्रमोद गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें