फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सात केेंद्रों पर होगी डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएलएड परीक्षा को लेकर शनिवार को बीएन इंटर कॉलज में केंद्र अध्यक्षों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट आदि की बैठक हुई, जिसमें 12 सितंबर से सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर आवश्यक रणनीति बनाई गई। परीक्षा में कुल 2737 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए डायट प्राचार्य ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। कहा कि खास बात यह है कि परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को अपने साथ मास्क व सैनिटाइजर लेकर आना होगा। बगैर मास्क व सैनिटाइजर के परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सभी केंद्र अध्यक्षों को अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का निर्देश दिया। कक्ष निरीक्षकों समेत अन्य स्टाफ को भी कोरोना गाइडलाइन का गंभीरता से पालन करने का निर्देश दिया।
डायट लिपिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा 12 से 17 सितंबर तक चलेगी। इसमें कुल 2737 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। कुल सात केंद्रों पर परीक्षा होगी। बताया कि 12, 13 व 14 को प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे, जबकि 15, 16 व 17 को द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी। इस मौके पर बीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह, अभय कुमार मौर्य, महेंद्र कुमार, सुमित्रा देवी व हंसराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें