फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तपिशभरी धूप को दरकिनार करते हुए श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को देवी मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना की। देवी मंदिर पूरे दिन मां कालरात्रि के जयकारों से गूंजते रहे। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में पूरे दिन माहौल भक्तिमय रहा। इस बीच सुबह-शाम होने वाली आरती में भी बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व अब अंतिम दौर में है। रविवार को समाप्त हो रहे नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र पर्व के अंतिम समय में पूजन-अर्चन का दौर भी तेज हो गया है। श्रद्धालुओं का सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक जारी रहता है। शुक्रवार को भी लगभग पूरे दिन पूजन-अर्चन का दौर चला। भीषण गर्मी को दरकिनार करते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में मां कालरात्रि के चरणों में पुष्प अर्पित करने के साथ ही माथा टेककर मन्नत भी मांगी। मंदिरों में बज रहे भक्ति गीतों व मां के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे के निकट स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने बताया कि नवरात्र पर्व के मौके पर पूजन-अर्चन का दौर लगातार जारी है। अंतिम दिन रविवार को हवन-पूजन होगा। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। पंडाटोला स्थित काली मंदिर के पुजारी अवधेश दास व अकबरपुर नगर पालिका परिषद के निकट स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी माधवप्रसाद तिवारी ने कहा कि अंतिम दिन होने वाले पूजन-अर्चन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्र स्थित देवी मंदिरों में भी विशेष पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें