फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में विकसित करें सीखने की प्रवृत्ति

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर ब्लाक परिसर में कार्यशाला में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्री। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न विकास खंडों में मंगलवार को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नोडल शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आह्वान किया गया कि वे बच्चों में सीखने व समझने की प्रवृत्ति का बेहतर ढंग से विकास करें। हमारा आंगन हमारे बच्चे संकल्प के साथ मुहिम को आगे बढ़ाने का आह्वान सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्री प्राइमरी शिक्षा की बेहतरी सभी को सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन

कटेहरी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौसम वर्मा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को लेकर हम सभी को और ज्यादा सजगता से आगे बढ़ना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से बुनियादी शिक्षा की बेहतरी को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। कहा कि इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपनी शत-प्रतिशत भूमिका का निर्वहन करना है। खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता प्रवीन ने हमारा आंगन हमारे बच्चे मुहिम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीन से नौ वर्ष तक के बच्चों के लिए जो विशेष लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे बेहतर ढंग से पूरा करना है। इसके लिए सभी शिक्षकों, अभिभावकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपनी बेहतर भूमिका का निर्वहन करना होगा।
अनुपम सिंह व अवधेश मांझी ने बुनियादी शिक्षा एवं नवीन शिक्षा प्रणाली को लेकर शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी बलराम सिंह, डायट प्रवक्ता ऐश्वर्य राय लक्ष्मी, वेद प्रकाश चौरसिया, एआरपी बृजेश यादव, रामनिहाल वर्मा, महेंद्र गुप्त, संकुल शिक्षक लालजी वर्मा, सौरभ व सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यापिका वंदना जायसवाल, पल्लवी, वंदना धुरिया व जया देवी आदि ने आकर्षक रंगोली बनाई। इससे पहले आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों को पौधे भेंटकर पर्यावरण बेहतरी का संदेश दिया। शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण बेहतरी के लिए लगातार कार्य करते रहने का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

जलालपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ केपी सिंह ने किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग बच्चों का नामांकन ज्यादा से ज्यादा केंद्र पर कराएं। साथ ही नियमित उपस्थिति में बढ़ोत्तरी कराना भी सुनिश्चित करें। कहा कि बच्चे चीजों को बेहतर ढंग से समझ व सीख सकें, इसके लिए उनके अंदर सीखने की कला को बढ़ावा देना होगा। इस मौके पर एआरपी उमेश यादव, मित्रसेन वर्मा, दिनेश वर्मा, मोहम्मद कासिम, बाल विकास सुपरवाइजर शिव देवी, निसार अहमद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कई अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह के आयोजन हुए।
आननफानन निपटा दिया आयोजन
जहांगीरगंज के बीआरसी पर आयोजित प्रशिक्षण को जल्दबाजी में पूरा कर दिया गया। अमर उजाला टीम दोपहर बाद दो बजे वहां पहुंची तो आयोजन समाप्त हो चुका था। हालांकि यहां खंड विकास अधिकारी आरके सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार यादव ने प्री प्राइमरी प्रशिक्षण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व संकुल शिक्षकों को बारीकियों से अवगत कराया। इस मौके पर एआरपी हरिप्रसाद चतुर्वेदी, कृष्ण चन्द्र मिश्र, शिवाकांत यादव, शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल यादव व दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें