फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा बीती, नहीं हुआ 390 शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आईजीआरएस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। निस्तारण की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जिले में आईजीआरएस में आई 390 शिकायतें ऐसी हैं, जिनका निस्तारण अब तक नहीं हो सका है। सबसे अधिक 73 शिकायतें तहसीलदार भीटी से जुड़ी हैं, जबकि अकबरपुर तहसीलदार 48 शिकायतों का निस्तारण नहीं कर सके हैं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक ऐसे विभाग हैं, जो समय सीमा समाप्त होने के बाद भी शिकायतों का निस्तारण नहीं कर सके हैं। इसे गंभीरता से लेकर हुए बीते दिनों शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के सख्त निर्देश पर आईजीआरएस कार्यालय ने संबंधित को संदेश भेजकर लंबित शिकायतों का निस्तारण अतिशीघ्र किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द हो सके और इसके लिए शिकायतकर्ता को इधर उधर की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए आईजीआरएस में दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए समय का निर्धारण किया गया है। आईजीआरएस में दर्ज होने वाली शिकायतों का निस्तारण किए जाने में संबंधित विभाग के जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी 390 शिकायतों का निस्तारण लंबे समय से लंबित हैं। आईजीआरएस कार्यालय के अनुसार सबसे अधिक शिकायत तहसीलदार भीटी के पास लंबित हैं। 73 शिकायतों का निस्तारण समय सीमा समाप्त होने के बाद भी तहसीलदार भीटी निस्तारित नहीं कर सके हैं। अकबरपुर तहसीलदार भी 48 शिकायतें निस्तारित नहीं कर सके हैं।
तहसीलदार आलापुर के पास 12 व टांडा तहसीलदार के पास 11 शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं। उपकृषि निदेशक कार्यालय में 30 शिकायतें, उपजिलाधिकारी आलापुर कार्यालय में 16 शिकायतें, खण्ड विकास अधिकारी भीटी कार्यालय में 24, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में 13, सहायक विकास अधिकारी कार्यालय कटेहरी में 20, पूर्ति निरीक्षक जलालपुर कार्यालय में 11, नगर पालिका अकबरपुर कार्यालय में नौ व नगर पालिका जलालपुर कार्यालय में एक शिकायत के अलावा कई अन्य विभागों में भी आईजीआरएस में दर्ज शिकायतें लंबे समय से लंबित चल रही हैं। एडीएम अशोक कन्नौजिया ने बताया कि आईजीआरएस में दर्ज 390 शिकायतें समय सीमा समाप्त होने के बाद भी लंबित हैं। इसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश भेजा गया है। संबंधित को कहा गया है कि अतिशीघ्र लंबित शिकायतों का निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें