फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर बोरवेल में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। एक युवक की हत्या कर उसका शव थाना क्षेत्र के रामपुर सराय गांव के बाहर स्थित खेत में बोरवेेल में फेंक दिया। गुरुवार को सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शरीर पर चोटों के निशान से प्रथम दृष्टया ही प्रतीत हो रहा था कि युवक की कहीं अन्यत्र हत्या कर उसका शव बोरवेेल में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर सराय निवासी सूर्यप्रकाश गुरुवार को सुबह गांव के बाहर स्थित खेत में सिंचाई के लिए पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। वहां बोरिंग के खोदे गए बोरवेेल में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। जींस पैंट, शर्ट व जैकेट पहने युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
शव की पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूर्यप्रकाश की सूचना पर पहले डायल 112 पुलिस, फिर एसओ शंभूनाथ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन पहचान से संबंधित कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। जिस प्रकार से उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कहीं अन्यत्र की गई है। बाद मेें शव को लाकर यहां फेंक दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें