फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, फूंका वाहन

Tue, 08 Mar 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर तहसील क्षेत्र के फत्तेपुर मोहितपुर गांव से पशु चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थी। इसके कारण ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी स्वयं संभाल रखी थी। सोमवार रात में भी कुछ ग्रामीण पहरा दे रहे थे। इसी बीच एक पिकअप वाहन गांव पहुंचा। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया। एक बार फिर वही वाहन गांव पहुंचा। इस पर ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ।
विज्ञापन


इसी बीच गांव के पश्चिम छोर पर एक ग्रामीण ने चोर-चोर की गुहार लगा दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर उस तरफ दौड़ पड़े। गांव निवासी अब्दुल्ला के घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक पिकअप दिखाई दी। ग्रामीणों ने पिकअप के आसपास घेराबंदी शुरू कर दी। ग्रामीणों को देखते ही वाहन पर सवार करीब चार लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़े हुए थे।

ग्रामीणों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला। इससे आक्रोशित ग्रामीण पिकअप वाहन के पास पहुंचे और उसमें तोड़फोड़ की। इसके बाद ग्रामीणों ने वाहन में आग लगा दी। धू-धूकर पिकअप जलने लगा। इस बीच सूचना मिलने पर सूचना मिलने पर एसओ एनके पांडेय व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन


फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। इस घटना से गांव में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों के बीच पुलिस की लापरवाही को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से कुछ ग्रामीणों ने पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताई। एसओ ने बताया कि पिकअप के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें